Advertisement

Featured Post

ਹਾਣ ਦਿਆਂ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਵੀ ਆਪ ਦੇ ਭਾਗ ਵੇ

ਹਾਣ ਦਿਆਂ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਵੀ ਆਪ ਦੇ ਨੇ ਭਾਗ ਵੇ ❤️🌸 ਕੁਝ ਹਸਤੀਆਂ ਅਜਿਹੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਹੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਚੈਨ ਦੇ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਸਿਰਫ ਇਨਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੁ...

April 02, 2026

बातों से खामोशी तक | Baaton Se Khamoshi Tak

जो लोग बहुत खुलकर बातें करते हैं,
हर बात पर मुस्कुरा देते हैं,
और कभी-कभी बोलते हुए रुकते नहीं,
वो बेवकूफ नहीं होते।
वो बस अपने अंदर की ख़ामोशी से डरते हैं।
इसलिए लफ़्ज़ों का सहारा ले लेते हैं।
उन्हें आदत होती है दिल हल्का करने की,
और शायद इसीलिए
वो उसी इंसान से सबसे ज़्यादा कह जाते हैं
जिस पर उन्हें दूसरों से यकीन थोड़ा ज्यादा होता है।

मगर जब वही शख़्स
तुम्हारी बातों पर हँसने लगे,
तुम्हारे बड़बोलेपन को मज़ाक बना दे,
तो समझ जाना,
वहाँ सुकून नहीं, तमाशा है।

फिर बेहतर है...
चुप्पी की चादर ओढ़ लो…
क्योंकि हर जगह दिल खोलना
खुद को खो देना होता है।

Jo log bahut khulkar baatein karte hain,
har baat par muskurra dete hain,
aur kabhi-kabhi bolte hue rukte nahi,
wo bewakoof nahi hote.

Wo bas apne andar ki khamoshi se darte hain,
isliye lafzon ka sahara le lete hain.
Unhe aadat hoti hai dil halka karne ki,
aur shayad isiliye wo usi insaan se
sabse zyada keh jaate hain
jis par unhe doosron se zyada yakeen hota hai.

Magar jab wahi shakhs
tumhari baaton par hansne lage,
tumhare badbolepan ko mazaak bana de,
to samajh jaana—
wahan sukoon nahi, tamaasha hai.

Phir behtar hai…
chuppi ki chaadar odh lo…
kyunki har jagah dil kholna,
khud ko kho dena hota hai.
 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts