Advertisement

Featured Post

ਹਾਣ ਦਿਆਂ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਵੀ ਆਪ ਦੇ ਭਾਗ ਵੇ

ਹਾਣ ਦਿਆਂ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਵੀ ਆਪ ਦੇ ਨੇ ਭਾਗ ਵੇ ❤️🌸 ਕੁਝ ਹਸਤੀਆਂ ਅਜਿਹੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਹੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਚੈਨ ਦੇ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਸਿਰਫ ਇਨਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੁ...

January 27, 2022

Zindagi se / जिंदगी से


गहमागहमी में
चल पड़ता हूँ
फिर रोज़ उसी दिशा में
यहाँ की बातें
परेशानी देती हैं,

ठंडी सील पे
जैसे सुला देती है
कोई फिक्र फिर से
रुला देती है,

आंसू पौंच, पर
फिर वहीं लोट जाने की
सलाह दी जाती है,
रोज़ जिंदगी के नाम पे
कोई बड़ी सी बात
सुना दी जाती है,

रोज़ एक नई बात
लोगों को देख
समझ आती है
जल्दी जल्दी में
फिर जिंदगी के
सबक वाली बात
थैले में रख
भूला दी जाती है,

बैल की तरह
रोज़ जोता जाता हूँ
मजबूरी के सामने
घुटनों के बल
चला जाता हूँ मैं,

जिंदगी! जिंदगी!
और जिंदगी...
ऐसे ही चलती है,
लफ्ज़ सुनते सुनाते
समय बिताता हूँ मैं,

सुगम बडियाल

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts